पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, गोविंद सिंह डोटासरा और ओमप्रकाश हुडला के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ED entry in Rajasthan: राजस्थान में पेपर लीक से जुड़े मामले में ईडी ने आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची. ईडी की टीम सीकर, दौसा और जयपुर सहित 11 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. बीते दिनों पहले ईडी की छापेमारी के […]

ADVERTISEMENT

BREAKING: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई. गोविंद सिंह डोटासरा और ओमप्रकाश हुडला के आवास पर ईडी की
BREAKING: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई. गोविंद सिंह डोटासरा और ओमप्रकाश हुडला के आवास पर ईडी की
Google CTA

ED entry in Rajasthan: राजस्थान में पेपर लीक से जुड़े मामले में ईडी ने आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची. ईडी की टीम सीकर, दौसा और जयपुर सहित 11 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. बीते दिनों पहले ईडी की छापेमारी के बाद सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने गणपति प्लाजा में काले धन का भी खुलासा किया था.

राजस्थान में चुनावों के ऐलान (Rajasthan Assembly Elections) के बाद ईडी की फिर से एंट्री हो गई. बीते दिनों पहले ईडी ने डूंगरपुर से कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोडानिया (Dinesh Khodaniya) समेत 2 अन्य के दफ्तरों में छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने आरएलपी नेता स्पर्धा चौधरी (Spardha Choudhary) और अशोक जैन (Ashok Jain) के यहां भी छापेमारी की थी.

पेपर लीक में हो रही छापेमारी

पेपर लीक मामले में ईडी ने कटारा और सारण को रिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ की. जिसके बाद क्रोस पूछताछ में कई अहम जिम्मेदारी मिली. इसी संबंध में ईडी ने फिर से आज छापेमारी की है. इससे पहले ईडी ने पूर्व अकाउंटेंट अशोक जैन के निवास पर और कांग्रेस नेता दिनेश खोडानिया के घर और प्रतिष्ठान पर भी ईडी पहुंची.