धौलपुर: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, ससुर से थे अवैध संबंध, इसलिए बहू और बेटी का किया मर्डर? यूं खुली पोल

Crime News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur, Rajasthan) जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव पूंठ सिलावट में 15 जून की रात को दस माह की बच्ची और उसकी मां को गोली मारकर की हत्या की गई थी. पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को जिले की कोतवाली […]

ADVERTISEMENT

धौलपुर: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, ससुर से थे अवैध संबंध, इसलिए बहू और बेटी का किया मर्डर, यूं
धौलपुर: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, ससुर से थे अवैध संबंध, इसलिए बहू और बेटी का किया मर्डर, यूं
Google CTA

Crime News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur, Rajasthan) जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव पूंठ सिलावट में 15 जून की रात को दस माह की बच्ची और उसकी मां को गोली मारकर की हत्या की गई थी. पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है.

राजाखेड़ा थाना पुलिस ने 23 जून को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको हत्या के लिए चचेरे भाई केदार ने उकसाया था और आरोपी पति को दो कारतूस उपलब्ध कराए थे. जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और दस माह की पुत्री की गोली मारकर हत्या की थी.

राजाखेड़ा उप खंड के गांव पूंठ सिलावट की घटना

कोतवाली थाना एसएचओ अनिल जसोरिया ने बताया कि राजाखेड़ा उप खंड के गांव पूंठ सिलावट में 15 जून 2023 को 25 वर्षीय महिला सीमा और उसकी दस माह की पुत्री स्वार्थी की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या को लेकर मृतका के पति बनवारी लाल पुत्र जीतफल ने सिलावट महिला सरपंच के परिजनों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए राजाखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था.

मृतका के भाई ने दर्ज करवाया था केस

उक्त घटना के संबंध में मृतका सीमा के भाई सत्यवीर उर्फ नरेंद्र सिंह पुत्र बीधाराम निवासी भूड़ा द्वारा अपनी बहन सीमा व भांजी स्वार्थी की हत्या का शक अपने जीजा बनवारी व अन्य आरोपियों पर होने को लेकर तहरीर दी गई थी. पुलिस ने मामले में गहन अनुसंधान कर हत्या के मुख्य आरोपी मृतका सीमा के पति बनवारी लाल को 23 जून को गिरफ्तार कर लिया था.

आरोपी बोला- समझाया था कई बार

आरोपी पति बनवारीलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सीमा के अवैध संबंध अपने ससुर जीतपाल से करीब पांच साल पूर्व से होने के कारण और उसकी पत्नी सीमा द्वारा उसकी बात नहीं मानने के कारण उसने अपनी पत्नी सीमा और दस माह की पुत्री स्वार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी पति बनवारी लाल को हत्या के लिए उसके चचेरे भाई केदार ने उकसाया था और केदार ने ही उसे दो कारतूस दिए थे. लेकिन हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता 25 वर्षीय केदार सिंह पुत्र देवकिशन निषाद फरार चल रहा था. कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हत्या के साजिश कर्ता केदार सिंह को धौलपुर शहर के राजाखेड़ा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.