असम जाने पर जरूर करें कामाख्या देवी के दर्शन, जानें मंदिर से जुड़े रहस्य

कमाख्या देवी मंदिर को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यहां देवी योनि रूप में विराजमान हैं. अगर आप इस बार असम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार इस मंदिर के दर्शन जरूर करें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी- अपनी विशेष मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं. इन्ही मंदिरों में शामिल असम में स्थित, कमाख्या देवी मंदिर हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है. यह मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित है, जो देवी पार्वती का एक रूप मानी जाती हैं. अगर आप इस बार असम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार इस मंदिर के दर्शन जरूर करें.