ज्वाला देवी मंदिर: ऐसा शक्तिपीठ जहां बिना तेल-बाती के हर समय जलती है ज्योति
यह एक ऐसा अद्भुत मंदिर है जिसमें भगवान की कोई मूर्ति नहीं है. इसकी ख्याति जाता वाली मां के मंदिर के रूप में भी है. कहते हैं कि इस मंदिर की खोज पांडवों ने की थी. इसके अलावा इस मंदिर से जुड़े कुछ खास रहस्य भी हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.
ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है. यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कालीधर पहाड़ी पर स्थित है, जहां पर सदियों से दिन के आठों प्रहर पावन ज्योति जलती चली आ रही है. खास बात यह कि देवी दुर्गा के ज्वाला स्वरूप वाले इस धाम में पावन ज्योत बगैर किसी तेल या बाती के जलती है. यही वजह है कि ये जगह पूरे भारत के हिंदू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती हैं. बता दें, यह एक ऐसा अद्भुत मंदिर है जिसमें भगवान की कोई मूर्ति नहीं है. इसकी ख्याति जाता वाली मां के मंदिर के रूप में भी है. कहते हैं कि इस मंदिर की खोज पांडवों ने की थी. इसके अलावा इस मंदिर से जुड़े कुछ खास रहस्य भी हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.