बिहार का कश्मीर कहलाता है ककोलत जलप्रपात, मानसून में बनाएं घूमने का प्लान

ककोलत जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण आपको निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध कर देगा. यहां सालों भर खास कर गर्मी के मौसम में भारी संख्या में सैलानी आते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

क्या आप प्रकृति के शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं? यदि हां, तो बिहार का ककोलत जलप्रपात आपके लिए एकदम सही जगह है. इसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है, और यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण आपको निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध कर देगा. यहां सालों भर खास कर गर्मी के मौसम में भारी संख्या में सैलानी आते हैं. आपको बता दें, यहां झरने का पानी हमेशा ठंडा रहता है इसलिए आप यहां गर्मी के मौसम में जाने का प्लान कर सकते हैं.