माता शारदा का धाम और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है मैहर, चमत्कारों के लिए जानी जाती हैं मां

यह माता शारदा के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो त्रिकुटा पर्वत की चोटी पर स्थित है. मैहर पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और समृद्ध संस्कृति का अनुभव प्रदान कराता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मैहर, मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित एक खूबसूरत और धार्मिक महत्व वाला शहर है. यह माता शारदा के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो त्रिकुटा पर्वत की चोटी पर स्थित है. मैहर पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और समृद्ध संस्कृति का अनुभव प्रदान कराता है. मैहर की सबसे प्रमुख आकर्षण माता शारदा का मंदिर है. माता शारदा को सती अनुसुइया का अवतार माना जाता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए या तो आप 1000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ सकते हैं या रोपवे का उपयोग कर सकते हैं. मंदिर परिसर में शिवलिंग, हनुमान जी और गणेश जी की प्रतिमाएं भी हैं. नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है.