शिव की नगरी ‘बनारस’ जाएं तो इन 6 जगहों को जरूर करें एक्स्प्लोर!
विशाल मंदिरों के अलावा, बनारस अपने घाटों और कई अन्य प्रमुख स्थानों से हर साल करोड़ों पर्यटकों को आकर्षित करता है. ऐसे में अगर आप भी बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यहां आकर आप किन 6 प्रमुख जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

बनारस भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे स्थित एक बहुत ही सुंदर शहर है, जो हिन्दुओं के लिए तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बनारस भगवान शंकर के त्रिशूल पर स्थित है. ये जगह न केवल भारतियों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी पसंद आती है. विशाल मंदिरों के अलावा, बनारस अपने घाटों और कई अन्य प्रमुख स्थानों से हर साल करोड़ों पर्यटकों को आकर्षित करता है. ऐसे में अगर आप भी बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यहां आकर आप किन 6 प्रमुख जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.