शांत जगह पर छुट्टी बिताने के लिए परफेक्ट है उत्तराखंड की ये जगह, मन को मिलेगा सुकून

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, पहाड़ों की गोद में शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो कनाताल आपके लिए एकदम सही जगह है. आइए जानते हैं उत्तराखंड में स्थित कनाताल के बारे में-

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तराखंड को "देवभूमि" के नाम से जाना जाता है, और वजह है भी! बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल, और शांत वातावरण, ये राज्य पर्यटकों को अपनी ओर खींच ही लेता है. औली, ऋषिकेश, और नैनीताल जैसे नाम तो हमेशा सुनने में आते हैं, मगर उत्तराखंड में कई अनछुए रत्न भी मौजूद हैं, जिनमें से एक है खूबसूरत हिल स्टेशन– कनाताल.