इस मानसून सीजन खंडाला का करें दीदार, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देख मोहित हो जाएंगे आप

अगर आप भी प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, तो खंडाला आपके लिए एकदम सही जगह है. आइए खंडाला के उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप मानसून सीजन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मानसून का सीजन शुरू होने वाला है, कुछ ही दिनों में चिलचिलाती धुप और गर्मी से निजात मिलने वाला है. मानसून का सीजन शुरू होते ही प्रकृति अपनी पूरी रौनक बिखेरने लगती है. धरती को देखने से ऐसा प्रतीत होता है मानों चारो तरफ हरी चादर बिछी हो. ऐसे में अगर आप भी प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, तो खंडाला आपके लिए एकदम सही जगह है. आइए खंडाला के उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप मानसून सीजन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.