खाली कुर्सियों के सामने भाषण देते रहे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विकास यात्रा में हुई फजीहत

MP POLITICAL NEWS: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में बीजेपी की विकास यात्रा में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को खाली कुर्सियों के बीच भाषण देने को मजबूर होना पड़ा. दरअसल केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए लोग आए नहीं. बीजेपी जहां एक तरफ विकास यात्रा में सरकार के काम गिनाने और लोगों द्वारा स्वागत […]

ADVERTISEMENT

Dindori News mp news mp politics Faggan Singh Kulaste central minister
Dindori News mp news mp politics Faggan Singh Kulaste central minister
Google CTA

MP POLITICAL NEWS: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में बीजेपी की विकास यात्रा में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को खाली कुर्सियों के बीच भाषण देने को मजबूर होना पड़ा. दरअसल केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए लोग आए नहीं. बीजेपी जहां एक तरफ विकास यात्रा में सरकार के काम गिनाने और लोगों द्वारा स्वागत करने के दावे कर रही है तो डिंडोरी जिले में केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए ही बीजेपी लोगों को एकत्रित नहीं कर सकी. हालत यह हो गई कि कलेक्टर को स्कूली बच्चों को मंत्री की सभा में भाषण सुनने के लिए बैठाया गया. स्कूली बच्चे भी बोर होकर सभा स्थल से चले गए.

ऐसी स्थिति में केंद्रीय मंत्री को खाली कुर्सियों को देखते हुए भाषण देना पड़ा. जब वे भाषण दे रहे थे तो चुनिंदा लोग ही उनको सुनने के लिए कार्यक्रम में मौजूद थे. जिनमें से ज्यादातर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी थे. बीजेपी की विकास यात्रा की इस तरह से फजीहत होने की चर्चा अब पूरे मध्यप्रदेश में हो रही है.

विपक्ष आरोप लगा रहा  है कि बीजेपी प्रशासनिक मशीनरी की मदद से भीड़ जुटाने का काम कर रही है और डिंडोरी में तो प्रशासनिक तंत्र यह काम भी नहीं कर सका और जनता ने खुद ही बीजेपी की विकास यात्रा और उनके केंद्रीय मंत्री को सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

कृषि मंत्री कमल पटेल ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज! कहा ‘अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस’

खाली कुर्सियों के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को खाली कुर्सियों के सामने ही सरकार की उपलब्धियां गिनाने को मजबूर होना पड़ा. चूंकि कार्यक्रम में पहुंच गए थे और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दावे कर दिए थे कि काफी संख्या में लोग सभा स्थल पर मौजूद हैं. लेकिन जब मंत्री सभा स्थल पर पहुंचे तो ऐसे में उनके सामने कोई विकल्प नहीं था. अपनी ही पार्टी के कार्यक्रम को छोड़कर भी वे नहीं जा सकते थे. ऐसे में उनको खाली कुर्सियों के सामने ही भाषण देना पड़ा.

कांग्रेसी पार्षद ने किया विरोध, कलेक्टर ने समझाया
कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में स्थानीय कांग्रेस पार्षद सुनीता सारस का नाम नहीं था. इसे लेकर कांग्रेस पार्षद और उनके साथ आए समर्थकों ने कार्यक्रम में विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद कलेक्टर विकास मिश्रा उनको समझाने पहुंचे. मान-मनोव्वल के बाद कांग्रेस पार्षद कार्यक्रम में बैठीं. लेकिन जनसभा के खाली मैदान की वजह से बीजेपी और केंद्रीय मंत्री फग्गत सिंह कुलस्ते की काफी फजीहत हो गई.