इस सीजन में बंद पड़ी AC को चालू से करने से पहले नहीं दिया इस छोटी बात का ध्यान, तो पूरी गर्मी पड़ेगा पछताना

social share
google news
1

1/7

जैसे-जैसे अब ठंड का असर खत्म हो रहा वैसे ही गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. कई इलाकों में तो दिन के समय टेम्परेचर इतना बढ़ जा रहा है कि लोगों को अभी से ही AC की जरूरत पड़ने लगी है. अक्सर लोग यहीं गलती करते है क्योंकि जैसे ही उन्हें गर्मी का एहसास हुआ तो वो महीनों से बंद पड़ा AC अचानक चालू कर देते है, जिससे की उनकी परेशानियां आगे बढ़ जाती है.
 

2

2/7

लोगों को पता नहीं होता है कि महीनों से बंद पड़ा AC अचानक चालू करने से उन्हें कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे ठंडी हवा की जगह अजीब सी बदबू, खराब कूलिंग, ज्यादा बिजली बिल और स्वास्थ्य संबंधी बिमारियां. कई बार तो एक सीजन के बाद ही AC में खराबी आ जाती है जिसके पीछे की वजह भी ये हो सकता है. इसलिए इस बार बंद पड़ी AC को चालू करने से पहले इन छोटी-छोटी बातों का जरूर ध्यान रखें.
 

3

3/7

बंद पड़ी AC को चालू करने से पहले फिल्टर को निकालकर पानी से अच्छे से साफ करना चाहिए और फिर पूरी तरह सुखाने के बाद ही लगाना चाहिए. अगर आपका फिल्टर पुराना है तो उसे बदलना चाहिए ताकि नए सीजन में आपको बेहतर कूलिंग मिले, वो भी कम बिजली बिल में. साथ ही जब भी AC ऑन करें तो उससे पहले बिजली की सप्लाई और प्लग पॉइंट को भी चेक करें, नहीं तो इससे भी AC पर असर पड़ सकता है और वह खराब हो सकता है.
 

4

4/7

AC के अंदर के हिस्सा के अलावा बाहर लगी आउटडोर यूनिट पर भी असर पड़ता है. AC के बाहरी हिस्सों पर महीनों से धूल, धूप और बारिश के कारण नमी का असर पड़ता है जिससे की बाहरी कॉइल्स पर धूल की परत जम जाती है. इसकी वजह से गर्मी सही से बाहर नहीं निकल पाती है और AC ज्यादा मेहनत करने लगता है. इसलिए AC ऑन करने से पहले धूल को साफ करना जरूरी है.
 

5

5/7

इसके अलावा AC जैसे ही स्टार्ट करें तो टेम्परेचर को अचानक से 17-18 डिग्री करना भी काफी खतरनाक होता है. दरअसल जैसे ही AC चालू करते है तो उसका फंक्शन अपने हिसाब से वर्क करता है तो इसलिए शुरुआत में टेम्परेचर को 24-26 डिग्री तक रखें. फिर धीरे-धीरे समय लेकर इसे कम करें जिससे की AC का लाइफ बढ़े और उसकी कूलिंग कैपेसिटी पर भी कोई असर नहीं पड़े.
 

6

6/7

सीजन के स्टार्टिंग में लोग अक्सर AC की सर्विसिंग कराने को टाल देते हैं और फिर जब कुछ दिन बाद AC कूलिंग बंद कर देता है तो टेक्नीशियन बुलाते है. लेकिन तब तक गैस लीकेज जैसे गंभीर समस्या हो जाती है और कई बार तो कंप्रेशर पर भी दबाव बन जाता है. इसलिए सीजन के स्टार्टिंग समय में ही AC की सर्विस करा लेनी चाहिए ताकि आगे किसी परेशानी से बचा जा सकें.
 

7

7/7

बंद पड़ी AC को अचानक चालू करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती है. दरअसल लंबे समय तक AC बंद रहने की वजह से फिल्टर में धूल, नमी और फंगस जमा हो जाती है. जैसे ही AC को ऑन किया जाता है यह गंदगी पूरे कमरे में फैल जाती है. इससे सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी, आंखों में जलन और सिर दर्द जैसे समस्याएं पैदा हो जाती है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp