Amazon या Flipkart? इस आसान तरीके से जानें कौन दे रहा है सबसे सस्ती डील
Online Shopping Hacks: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय थोड़ी सी स्मार्टनेस अपनाकर आप उसी प्रोडक्ट पर हजारों रुपये तक बचा सकते हैं. बस खरीदने से पहले एक आसान तरीका अपनाएं और मिनटों में सबसे किफायती डील ढूंढ लें.

1/6
हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय एक ऐसा आसान हैक सामने आया है जिसकी मदद से ग्राहक अपने पैसे बचा सकते हैं. बढ़ती महंगाई के दौर में लोग हर खरीदारी पर बेहतर डील ढूंढना चाहते हैं लेकिन अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर कीमतों की तुलना करना अक्सर समय लेने वाला काम होता है.

2/6
उदाहरण के तौर पर, एक ग्राहक को नया फोन खरीदना था. Amazon पर वही फोन लगभग 53,000 रुपये का दिख रहा था जबकि दूसरी वेबसाइट पर वही प्रोडक्ट करीब 50,000 रुपये में उपलब्ध था. यानी केवल सही प्लेटफॉर्म चुनकर सीधे 3,000 रुपये तक की बचत संभव है.

3/6
हालांकि, Amazon, Flipkart, Myntra, Ajio, Tata Cliq और Lifestyle जैसी कई वेबसाइट्स पर एक-एक करके कीमत चेक करना काफी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में एक शॉर्टकट तरीका इस समस्या को आसान बना देता है और कुछ ही समय में सही विकल्प सामने ला सकता है.

4/6
इस ट्रिक के लिए सबसे पहले अपने पसंदीदा प्रोडक्ट का URL कॉपी करें. इसके बाद उस URL के सबसे आगे “flashdotco/” लिखकर उसे सर्च करें. कुछ ही देर में रिजल्ट सामने आ जाएगा, जिसमें दिखेगा कि वही प्रोडक्ट किस वेबसाइट पर सबसे कम कीमत में मिल रहा है.

5/6
इतना ही नहीं, More Stores विकल्प पर क्लिक करते ही अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का पूरा प्राइस कम्पेरिजन एक ही जगह दिखाई देता है. इससे ग्राहकों को बिना ज्यादा मेहनत किए सबसे किफायती डील चुनने में मदद मिलती है.

6/6
एक्सपर्टस का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किसी भी प्रोडक्ट को तुरंत खरीदने के बजाय पहले उसकी कीमतों की तुलना जरूर करनी चाहिए. ऐसे स्मार्ट तरीकों को अपनाकर न केवल पैसे बचाए जा सकते हैं, बल्कि बेहतर खरीदारी का अनुभव भी हासिल किया जा सकता है.











