Jio का धमाकेदार प्लान! 349 रुपये में मिलेंगी 35 हजार से ज्यादा की सर्विसेस
Jio के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते है. इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar एक्सेस, 50GB क्लाउड स्टोरेज और एक साल का Google Gemini Pro जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं.

1/6
देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए प्लान और आकर्षक ऑफर लाती रहती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद 349 रुपये का प्लान इन दिनों खास चर्चा में है, क्योंकि इसमें रेगुलर टेलीकॉम सुविधाओं के साथ कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं.

2/6
इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसके साथ यूजर्स को JioHotstar का एक्सेस दिया जा रहा है. यानी मनोरंजन के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप फिल्में, वेब सीरीज व अन्य कंटेंट का आनंद ले सकेंगे. हालांकि इस तीन महीने के सब्सक्रिप्शन को जारी रखने के लिए प्लान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर रिचार्ज करना जरूरी है.

3/6
जियो इस प्लान के तहत JioAICloud का फायदा भी दे रहा है, जिसमें 50GB तक क्लाउड स्टोरेज मिलता है. इससे यूजर्स अपने जरूरी डेटा जैसे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से एक्सेस भी कर सकते हैं.

4/6
इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ करीब 35,100 रुपये कीमत वाला Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसकी वैलिडिटी एक साल की होगी, लेकिन यह ऑफर सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

5/6
अगर टेलीकॉम बेनिफिट्स की बात करें, तो 349 रुपये वाला यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं, जिससे इंटरनेट और कॉलिंग की जरूरतें आराम से पूरी हो जाती हैं.

6/6
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि JioHotstar को एक समय में केवल दो डिवाइस पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है. कुल मिलाकर, 349 रुपये का यह प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार माना जा सकता है, जो कम कीमत में ज्यादा सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं और एक ही रिचार्ज में कई डिजिटल सुविधाएं पाना चाहते हैं.











