New Rules: ATM, PAN Card और नए इनकम टैक्स रूल्स तक...1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये 5 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा बड़ा असर
1 April 2026 Rule Change: देश में 1 अप्रैल 2026 से वित्तीय नियमों में बड़े फेरबदल होने जा रहे हैं जिसमें नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होना और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव शामिल है साथ ही बैंकिंग और रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नए नियम आपकी जेब पर सीधा बोझ डालने वाले हैं
ADVERTISEMENT

1/5
HDFC, Bandhan और PNB समेत बैंकों के नियम
अगर आपका अकाउंट HDFC बैंक, PNB या बंधन बैंक में है तो ये खबर अपाके लिए है. दरअसल, इन बैंकों के ATM से जुड़े नियम बदलाव हो रहे हैं. HDFC बैंक अब फ्री एटीएम लिमिट में यूपीआई निकासी को भी शामिल करेगा जिससे मुफ्त ट्रांजैक्शन जल्दी खत्म हो सकते हैं. यानी HDFC Bank के जो ग्राहक ATM पर UPI का यूज करते हैं, ये उनके लिए टेंशन वाली खबर है. फिलहाल बैंक 5 ट्रांजैक्शन फ्री देता है. इस नियम के लागू होने के बाद अब इसके कस्टमर को हर बार विद्ड्रॉल पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा.
वहीं PNB ने हर दिन पैसे निकालने की लिमिट 50,000 से 75,000 रुपये के बीच तय कर दी है. इस साथ ही Bandhan बैंक ने मेट्रोपॉलिटन सिटी में केवल 3 फ्री ट्रांजैक्शन का नियम बनाया है, हालांकि, अन्य जगहों पर ये सीमा 5 ट्रांजैक्शन की होगी. वहीं नए नियमाें के तहत अगर खाते में पैसे न होने पर ट्रांजैक्शन फेल होता है तो इस पर 25 रुपये की पेनल्टी लगेगी.

2/5
LPG सिलेंडर के दाम में हो सकता है बदलाव
LPG Cylinder Rate Change: आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस की दामों की समीक्षा करती हैं और इस बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण गैस की किल्लत बनी हुई है. तेल कंपनियां तो पहले ही कीमते बढ़ा चुकी हैं और अब नए रेट जारी किए जाएंगे. इसके अलावा हवाई ईंधन यानी एटीएफ और सीएनजी व पीएनजी के रेट में भी बदलाव होने की संभावना है. वहीं LPG के सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने का भी अनुमान है.

3/5
नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 होगा लागू
New Income Tax Rule: वही 1 अप्रैल से देश का सबसे बड़ा बदलाव टैक्स सिस्टम में होने जा रहा है. साल 1961 से चला आ रहा पुराना कानून अब खत्म हो जाएगा. इसकी जगह आयकर अधिनियम 2025 लागू होगा. इस नए नियम के तहत अब सैलरी क्लास को मिलने वाला फॉर्म 16 बंद हो जाएगा और इसकी जगह एक नया फॉर्म दिया जाएगा. इसी तरह फॉर्म 16A का नाम बदलकर अब फॉर्म 131 कर दिया जाएगा.

4/5
पैन कार्ड के नियम हुए सख्त
PAN Card Rule Change: 1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी चेज देखने को मिलेगा. अब नए नियमों के अनुसार पैन कार्ड बनवाने या उसे अपडेट कराने के लिए केवल आधार कार्ड काफी नहीं होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार आवेदकों को अब आधार के साथ अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे. वहीं जो आवेदन अभी पेंडिंग हैं उन्हें नए नियम लागू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाए वरना आगे परेशानी हो सकती है.

5/5
रेलवे टिकट कैंसिल कराने पर कटेगा ज्यादा पैसा
Railway Ticket Cancellation Rules: रेलवे यात्रियों के लिए भी 1 अप्रैल से बुरी खबर है क्योंकि टिकट कैंसिलेशन के नियम महंगे होने जा रहे हैं. अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा जबकि पहले ये सीमा 4 घंटे की थी. 8 से 24 घंटे पहले टिकट कैंसल करने पर 50 प्रतिशत पैसा कटेगा और 24 से 72 घंटे पहले कैंसल करने पर 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. सबसे ज्यादा रिफंड केवल उन्हीं को मिलेगा जो यात्रा से 72 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल कराएंगे.