Safety Tips: घर से बाहर निकलने से पहले फोन की ये 5 सेटिंग कर लें ऑन, किसी भी खतरे से बचा सकता है
अगर आप भी घर से अकेेले बाहर निकलते हैं तो आपका जागरूक रहना बेहद जरूरी है. 112 ऐप, इमरजेंसी नंबर, SOS और लाइव लोकेशन जैसे फीचर्स अपनाकर आप खुद और अपने परिवार को ज्यादा सुरक्षित रख सकते हैं.

1/6
अगर आप भी लेट नाईट शिफ्ट करते हैं, या अकेले रहते हैं तो थोड़ी सी सावधानी और सही तकनीक का इस्तेमाल कई मुश्किल स्थितियों से बचा सकता है. खासकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों को पहले से तैयारी रखना बेहद जरूरी है.

2/6
फोन में जरूर रखें ये ऐप- सुरक्षा के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में 112 India ऐप डाउनलोड करें. इसमें अपना नाम फोन नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जोड़ें. सबसे अहम बात लोकेशन एक्सेस को Allow रखें ताकि खतरे की स्थिति में पुलिस आपकी सही जगह तक जल्दी पहुंच सके.

3/6
जरूरी नंबर हमेशा सेव रखें- फोन में 112, स्थानीय पुलिस, महिला हेल्पलाइन, सोसाइटी सिक्योरिटी और कम से कम दो भरोसेमंद लोगों के नंबर सेव करके रखें. यह छोटी तैयारी आपात स्थिति में तुरंत मदद दिला सकती है.

4/6
Emergency SOS फीचर करें चालू- Android यूजर्स Settings में जाकर Safety & Emergency से Emergency SOS ऑन कर सकते हैं. वहीं iPhone में सेटिंग में जाकर Emergency SOS को एक्टिव करें. खतरे के समय पावर बटन को 3-5 बार दबाने पर फोन इमरजेंसी कॉल कर सकता है और लोकेशन भेज सकता है.

5/6
ट्रैवल करते समय अपनाएं ये आदत- घर से बाहर निकलते वक्त अपनी लाइव लोकेशन WhatsApp या Google Maps के जरिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें. साथ ही Mobile Data, GPS और Bluetooth ऑन रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपकी लोकेशन आसानी से ट्रैक हो सके.

6/6
सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारी जागरूकता भी उतनी ही अहम है. थोड़ी सतर्कता और सही तैयारी कई बड़ी घटनाओं को टाल सकती है क्योंकि अक्सर सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा होती है.











