Census 2027: मोबाइल से होगी जनगणना, अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण...पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
Census 2027: सरकार ने 2027 की जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत अप्रैल 2026 से अधिकारी आपके घर आकर मकान और सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछेंगे. यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल ऐप का इस्तेमाल होगा और पहली बार जाति के आंकड़े भी जुटाए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Census 2027
Census 2027: भारत में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी 2026 को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार जनगणना खास होगी, क्योंकि यह पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगी. यानि अब कागज-कलम नहीं, बल्कि मोबाइल और ऐप के जरिए लोगों की जानकारी ली जाएगी.