ड्राइविंग लाइसेंस में मिनटों में बदलें अपना फोन नंबर, 10 पॉइंट्स में जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How to change phone number in driving license: यदि ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो चालान की जानकारी आपको नहीं मिलेगी और गाड़ी बेचते समय बड़ा झटका लग सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

भारत की राजधानी दिल्ली में दो दोस्त रहते थे. एक का नाम रोहन(काल्पनिक नाम) और दूसरे का नाम मोहित (काल्पनिक नाम). दोनों काफी गहरे दोस्त थे लेकिन दोनों के बीच एक ही परेशानी थी. रोहन ने कई बार रेड लाइट क्रॉस किया तो कभी ओवर स्पीडिंग लेकिन फिर भी उसका कोई चालान कटने का मैसेज नहीं आता था. वहीं दूसरी ओर मोहित जब भी ऐसा कुछ करता तो उसके फोन पर चालान का मैसेज आ जाता था. रोहन इस बात को लेकर काफी खुश था कि उसे कोई चालान नहीं देना होता था. एक दिन रोहन ने नई गाड़ी खरीदने के लिए पुरानी गाड़ी बेचने की सोची तो जब खरीददार ने उसकी डिटेल चेक की. डिटेल चेक करने के बाद उसने रोहन को बताया कि आपके गाड़ी पर तो हजारों रुपए का चालान है. ये बात सुनते ही रोहन के तो होश ही उड़ गए. आपको पता है कि ऐसा कैसे हुआ? ऐसा हुआ रोहन कि गलती के कारण क्योंकि उसने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना पुराना नंबर अपडेट कर रखा था जिसे रोहन ने कई साल पहले ही यूज करना बंद कर दिया था. तो आप भी हो जाइए सतर्क और अपने ड्राइविंग लाइसेंस में फोन नंबर हमेशा अपडेट रखें.