New vande bharat train on diwali 2025: दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चल रही 2 वंदेभारत, देखें टाइमिंग और शेड्यूल

त्यौहारी सीजन में रेलवे की बड़ी सौगात. दिल्ली-पटना के बीच दो स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत हो चुकी है. इससे यूपी-बिहार के लोगों को दिवाली और छठ पर घर जाने में बड़ी राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Vande Bharat train
Vande Bharat train
google news

त्यौहारी सीजन में अपनों से दूर रहने वालों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत घर जाना होता है. ट्रेनों में वेटिंग की मारामारी, बसों में मनमाना किराया और लंबी दूरी की अनकंफर्ट जर्नी से परेशान लोगों को रेलवे 2 वंदे भारत की सौगात दी है. ये दो जोड़ी स्पेशल वंदेभारत दिल्ली और पटना के बीच में चलाई जा रही है. इससे यूपी और बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलने लगी है.