बाइक और कार चालकों के लिए बड़ी खबर, बदलने वाले है ड्राइविंग का अंदाज, सरकार ला रही है हेडलाइट का नया नियम
रात में ड्राइविंग के दौरान सामने से आती तेज रोशनी (ग्लेयर) से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सरकार हेडलाइट्स की पावर घटाने और शहरों में बेवजह हाई बीम पर ऑडियो अलर्ट देने का नया नियम लाने जा रही है.
ADVERTISEMENT

रात में ड्राइविंग का बदल जाएगा अंदाज!
रात में गाड़ी चलाते वक्त सामने से आती किसी गाड़ी की तेज हेडलाइट ने कभी न कभी आपकी आंखें जरूर चौंधियाई होंगी. उस एक पल के लिए ऐसा लगता है जैसे आंखों के सामने सब कुछ गायब हो गया हो और सड़क पर क्या है, कुछ समझ नहीं आता. ड्राइविंग के दौरान होने वाली इसी परेशानी और हादसों को रोकने के लिए अब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने गाड़ियों की हेडलाइट्स और रोशनी को लेकर नए नियमों का प्रस्ताव तैयार किया है. अगर यह प्रस्ताव पास हुआ, तो आने वाले दिनों में गाड़ियों की लाइट की पावर से लेकर शहर में हाई बीम इस्तेमाल करने के तरीके तक पूरी तरह बदल जाएंगे.
