IRCTC Refund rules: ट्रेन लेट होने और टिकट कैंसिल होने पर क्या आपको पता है रिफंड के नियम? जानें सबकुछ

IRCTC Refund rules: अगर आपकी ट्रेन कैंसिल हो जाती है या ज्यादा देर से चलती है, तो आप पूरी टिकट राशि का रिफंड पा सकते हैं. रेलवे कैंसलेशन नियम और टिकट रिफंड प्रक्रिया को जानें और पैसे वापस पाएं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

IRCTC Refund rules: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ट्रेन लेट हो जाती है या आपको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है, तो क्या आपको पता है कि रेलवे आपको रिफंड देने का नियम बनाता है? भारतीय रेलवे, जिसे देश की लाइफलाइन कहा जाता है, हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है. लेकिन कई बार ट्रेन लेट हो जाती है या कैंसिल हो जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अच्छी खबर यह है कि भारतीय रेलवे ने ऐसी स्थितियों के लिए रिफंड के नियम बनाए हैं, ताकि यात्रियों का नुकसान न हो. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और रिफंड के नियमों के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.