IRCTC Vikalp Option: वेटिंग टिकट वालों को भी मिल सकती है कंफर्म सीट! जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

IRCTC Vikalp Option: IRCTC की विकल्प योजना वेटिंग लिस्ट यात्रियों को दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट का मौका देती है. यह सुविधा यात्रा की अनिश्चितता को कम करती है, लेकिन सीट मिलना पूरी तरह ट्रेन और सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

IRCTC Vikalp Option: अगर आपकी ट्रेन टिकट बार-बार वेटिंग में रह जाती है और आप सफर को लेकर परेशान रहते हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग प्रणाली को और सुगम बनाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की विकल्प योजना यात्रियों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है. यह योजना उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिन्हें वेटिंग लिस्ट टिकट मिलने पर यात्रा की अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) और भारतीय रेलवे की जानकारी के आधार पर, यह सुविधा यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों में कन्फर्म सीट प्राप्त करने का अवसर देती है. आइए, जानते है कि कैसे इस योजना का लाभ उठाया जाएं और इसके लिए क्या है नियम.