क्या कभी खत्म नहीं होगा टोल टैक्स? संसद में नितिन गडकरी ने साफ की तस्वीर

केंद्र सरकार ने संसद में साफ किया है कि फिलहाल नेशनल हाईवे से टोल टैक्स हटाने या टोल प्लाजा खत्म करने की कोई योजना नहीं है. PPP प्रोजेक्ट की अवधि खत्म होने के बाद भी नियमों के तहत टोल लिया जा सकता है. टोल से मिलने वाला पैसा हाईवे के विकास और रखरखाव में इस्तेमाल होता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

देश में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को फिलहाल टोल टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली बंद करने या टोल प्लाजा खत्म करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है. हालांकि, आने वाले समय में टोल वसूली की व्यवस्था को और आधुनिक और ऑनलाइन बनाने की तैयारी है.