Ayushman Health Card: आयुष्मान कार्ड नहीं बना? फिर भी ऐसे पा सकते हैं 5 लाख तक का मुफ्त इलाज!

Ayushman Bharat Scheme: अगर आप भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो चिंता न करें! बिना आयुष्मान कार्ड के भी इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि बिना आयुष्मान कार्ड के कैसे 5 लाख रुपये तक की योजना का लाभ उठा सकते हैं...

ADVERTISEMENT

आयुष्मान भारत योजना में अगर कार्ड नहीं बना है तो कैसे पाएं इलाज.
आयुष्मान भारत योजना में अगर कार्ड नहीं बना है तो कैसे पाएं इलाज.
google news

Ayushman Bharat Yojna: गाजियाबाद के रहने वाले रामलाल शर्मा (52) को जब अचानक सीने में दर्द हुआ, तो उनके परिवार ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि उनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना था, जबकि उनका नाम योजना की सूची में था. परिवार घबरा गया, लेकिन अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र ने उन्हें बिना कार्ड के भी इलाज का तरीका बताया.