अब मिनटों में छुड़ाएं चालान से पीछा, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका लाइसेंस

Challan settlement process: अगर आपका ट्रैफिक चालान कटा है, तो लोक अदालत के माध्यम से उसे माफ करवाने का मौका मिल सकता है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जरूरी दस्तावेज और कोर्ट में उपस्थित होना जरूरी है. मामूली या पहली बार के उल्लंघन पर राहत मिल सकती है, लेकिन गंभीर मामलों में नहीं.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
Google CTA

अगर आपसे कभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ है और आपको चालान (ई-चालान) कट गया है, तो परेशान न हों. कई मामलों में चालान माफ करवाया जा सकता है या उसमें राहत पाई जा सकती है.इसके लिए लोक अदालत एक सुनहरा मौका हो सकती है. यह एक ऐसा मंच है जहां आप बिना कोर्ट के लंबे चक्कर काटे अपने चालान का निपटारा कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको सही प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और कुछ शर्तों का पालन करना होगा. आइए, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं कि चालान कैसे माफ कराएं, कौन सी अदालत में जाएं, और किन मामलों में यह संभव है.