PF Balance Check: इन 5 तरीकों को फॉलो कर चंद मिनटों में जानें अपना PF बैलेंस, पासबुक भी कर सकते हैं डाउनलोड

PF Balance Check: EPFO ने पीएफ बैलेंस चेक करना बेहद आसान बना दिया है. लोग अब सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं वो भी बिना बैंक जाए, बिना किसी झंझट के.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Representational Image
google news

PF Balance Check: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपके सैलरी से हर महीने पीएफ (Provident Fund) कटता है, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके खाते में कितनी रकम जमा हो चुकी है. रिटायरमेंट की प्लानिंग हो या किसी आपातकालीन स्थिति के लिए जब पैसे निकालने की जरूरत पड़े तो उस वक्त आपके पास पीएफ बैलेंस की जानकारी बहुत ही जरूरी हो जाती है. लेकिन कई बार हमें लगता है कि ये प्रक्रिया बहुत ही जटिल होगी , पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. EPFO ने कुछ ऐसी सेवाएं बना रखी है जहां आप चंद मिनटों में घर बैठे आराम से ये सब कर सकते है वो भी बिना किसी मशक्कत के. आपके पास कोई भी फोन हो आप तुरंत ही बैलेंस जान सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे करें अपना पीएफ बैलेंस चेक और क्या है इसके आसान स्टेप्स.....