आधार सेंटर ढूंढने में हो रही है परेशानी? Bhuwan Aadhar Portal से मिनटों में पाए सही लोकेशन!
आधार सेवा केंद्र को ढूंढने में मदद करता है Bhuwan Aadhar Portal... यह पोर्टल UIDAI और ISRO द्वारा विकसित एक GIS आधारित पोर्टल है, जो आधार सेवा केंद्रों की सही लोकेशन खोजने और जनसांख्यिकीय डेटा मैप करने में मदद करता है.
ADVERTISEMENT

आधार सेंटर ढूंढना हो गया आसान.
Bhuwan Aadhar Portal:रमेश एक छोटे शहर में रहता था और उसे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना था. लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उसे पता ही नहीं था कि नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) कहां पर है? उसने इंटरनेट पर खोजने की कोशिश की, लेकिन अलग-अलग जानकारी मिलने से वह और उलझन में पड़ गया. किसी ने उसे एक दुकान का पता बताया, लेकिन जब वह वहां पहुंचा, तो पता चला कि वह आधार से जुड़ी कोई सेवा नहीं देता! रमेश बार-बार गलत जगह जा रहा था, जिससे उसका समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे थे.