Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से महंगी होगी ट्रेन यात्रा, दिल्ली से पटना जाने पर देने होंगे इतने रुपये अधिक
Railway Ticket Price Increase: रेल यात्रियों को साल के अंत में बड़ा झटका लगने वाला है. भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. ये नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा. लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. वहीं, कम दूरी वालों को राहत दी गई है.
ADVERTISEMENT

Railway Ticket Price Increase
Train Ticket Price Hike: भारतीय रेल से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. रेलवे ने अपने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. ये बढ़ा हुआ नया किराया 26 दिसंबर 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगा. इसमें लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक पैसे देने होंगे. हालांकि, कम दूरी की यात्रा करने वालों को इसमें राहत दी गई है.