झांसी हाईवे पर अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत कैसे हुई? तस्वीरों में देखिए पूरी घटना की कहानी
Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death: झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की जान चली गई. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गई. इस फोटो गैलरी में देखिए घटना से जुड़ी अहम तस्वीरें और जानिए हादसा कैसे हुआ.
ADVERTISEMENT

1/6
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई. बताया जा रहा था घटना के समय अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी आ रहा था.

2/6
यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अगल हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया.

3/6
हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे. यह सभी झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे. बता दें कि अली को नैनी जेल से झांसी जेल में शिफ्ट किया गया था. ऐसे में अबान अपने भाई से यही मिलने जा रहा था, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही यह यह हादसा हो गया.

4/6
झांसी के एसएसपी के अनुसार, तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से अतीक के बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की जान चली गई. कार जिस तरफ से टकराई, अबान उसी ओर बैठा हुआ था और वही हिस्सा सबसे ज्यादा चकनाचूर हुआ.

5/6
इस भीषण टक्कर में कार में सवार मोहम्मद जैद, उमर और एक अन्य व्यक्ति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया.

6/6
घटना के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हादसा कार की अत्यधिक रफ्तार की वजह से हुआ, चालक को झपकी आने के कारण हुआ या फिर गाड़ी में किसी तरह की तकनीकी खराबी आ गई थी.
