55 मिनट में दिल्ली से मेरठ...PM मोदी ने दिया 'नमो भारत रैपिड रेल' का गिफ्ट, सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के बारे में जानें सबकुछ

social share
google news
1.

1/7

देश की राजधानी में आज परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल के पूरे रूट और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. इसके साथ ही दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 'नमो भारत रैपिड रेल' की सेवा आज शाम 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी.
 

2.

2/7

यह ट्रेन देश की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड रेल मानी जा रही है. इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. खास बात यह है कि दिल्ली से मेरठ के बीच अब सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा.
 

3.

3/7

रैपिड रेल के साथ-साथ मेरठ मेट्रो की सबसे तेज मेट्रो सेवा भी आज शाम 6 बजे से शुरू हो रही है. इससे शहर के भीतर आवागमन और आसान हो जाएगा. ‘नमो भारत रैपिड रेल’ में महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी गई है. इस सेवा में लगभग 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. महिलाओं के लिए अलग विशेष कोच भी बनाए गए हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहे.

4.

4/7

दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन को मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है. यहां स्मार्ट टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और QR कोड आधारित टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है. भविष्य को ध्यान में रखते हुए यहां छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड रेल को भी यहीं से जोड़ा जा सके.
 

5.

5/7

नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी. ट्रेन का ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. यात्रियों के लिए प्रीमियम कोच की सुविधा भी है जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं. धूप से बचाव के लिए ब्लाइंड पर्दे लगाए गए हैं.
 

6.

6/7

कोच के अंदर सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की सुविधा मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

7.

7/7

दिल्ली-एनसीआर में तेज, आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन की दिशा में यह एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है, जो रोजाना लाखों यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp