प्रेमानंद जी महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, साथ में था परिवार, राधे-राधे से हुई बातों की शुरूआत!

ADVERTISEMENT

google news
1

1/6

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों यूपी के 3 दिन के दौरे पर है. इस तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन महामहिम मुर्मू वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप किया. मिली जानकारी के मुताबिक उनकी यह वार्तालाप 25 मिनट तक चली.
 

2

2/6

राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए सुबह 7 बजे ही पहुंच गई थी. प्रेमानंद महाराज को देखते ही राष्ट्रपति ने उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया तो प्रमानंद महाराज ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन किया, जिसके बाद वहां बातचीत शुरू हुई. बातचीत के दौरान महामहिम भक्ति में भाव-विभोर दिखी.
 

3

3/6

प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप के बाद वह नीम करौली आश्रम और उड़िया बाबा आश्रम जाएंगी. फिर रामकृष्ण मिशन अस्पताल में नए कैसर विभाग का उद्घाटन करेंगी और शाम को दीदी माँ ऋतम्भरा के आश्रम का दौरा करेंगी.
 

4

4/6

यूपी दौरे के पहले दिन गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले अयोध्या पहुंची थी और रामलला के दर्शन किए थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर में राम यंत्र की स्थापना की और साथ ही पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया था. सीएम योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति के दिखे. इसके बाद वे शाम में वृंदावन पहुंची जहां उन्होंने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन किया था.
 

5

5/6

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. दरअसल वृंदावन से आए दिन ऐसे मामले सामने आते है जहां बंदर झपट्टा मारकर चश्मा छीन लेते है. ऐसे में सुरक्षा के लिहाजे से प्रशासन ने लंगूर के कटआउट लगा रखे है, ताकि बंदर उसे देखकर राष्ट्रपति के पास ना आए.
 

6

6/6

महामहिम अब दौरे के तीसरे दिन यानी 21 मार्च को गोवर्धन पहुंचेंगी. वे यहां दानघाटी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद ई-कोर्ट के माध्यम से गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा करेंगी. परिक्रमा पूर्ण कर वह गोवर्धन के पैंठा हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.