26 सितंबर से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, तुला में बनने जा रहा है दुर्लभ लक्ष्मी नारायण राजयोग!

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/10

26 सितंबर 2026 को ज्योतिष की दुनिया में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव अपनी राशि बदलकर तुला में कदम रखेंगे. खास बात यह है कि तुला राशि में धन और लग्जरी के स्वामी शुक्र पहले से ही डेरा जमाए बैठे हैं. ऐसे में तुला राशि में बुध और शुक्र की यह जोड़ी मिलकर 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनाने जा रही है, जो कई लोगों की किस्मत का ताला खोल सकती है.
 

2.

2/10

वैदिक ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग को बहुत ही फलदायी और शुभ माना गया है. मान्यता है कि जब भी यह योग बनता है, तो व्यक्ति को मान-सम्मान, अपार धन-दौलत और कारोबार में तरक्की हासिल होती है. वैसे तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 खास राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है.
 

3.

3/10

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग पांचवें घर में आकार ले रहा है. अगर आप पढ़ाई-लिखाई या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो यह वक्त आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी ला सकता है. इसके अलावा, अचानक से जेब में पैसे आने के योग भी बन रहे हैं—चाहे बात शेयर बाजार की हो या किसी अन्य निवेश की. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी.

4.

4/10

तुला राशि: यह राजयोग तुला राशि में ही बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा रंग भी इसी राशि के लोगों पर चढ़ेगा. आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास दिखेगा और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. अगर आप बिजनेस करते हैं तो कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. शादीशुदा जिंदगी में मिठास घुलेगी और पार्टनरशिप में किए जा रहे कामों से आपको जबरदस्त फायदा मिलने वाला है.

5.

5/10

धनु राशि: धनु राशि वालों के 11वें यानी लाभ वाले भाव में यह जोड़ी बन रही है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी इनकम में जोरदार उछाल आने वाला है. आपकी मुलाकात कुछ ऐसे रसूखदार लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपकी तरक्की का जरिया बनेंगे. आपकी कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है और पैसे की तंगी से भी छुटकारा मिल जाएगा.

6.

6/10

मकर राशि: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो मकर राशि के 10वें भाव में बनने वाला यह योग आपकी बंद किस्मत के किवाड़ खोल सकता है. दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी, प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. अगर बिजनेस में कोई प्लान लंबे समय से अटका हुआ था, तो अब वह तेजी से आगे बढ़ेगा.

7

7/10

कुंभ राशि: कुंभ राशि के नौवें भाव में बुध और शुक्र का यह मिलन भाग्य का द्वार खोलने वाला है. अब तक जिन कामों में अड़चनें आ रही थीं, वे अचानक बनने लगेंगे. काम या धर्म-कर्म के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए पैसों की बारिश करा सकती हैं. काफी समय से लटके हुए सरकारी या कानूनी मामले भी अब आपके पक्ष में निपट सकते हैं.
 

8.

8/10

किस्मत का ताला खोलने के लिए जरूर करें ये आसान काम: अगर आप लक्ष्मी नारायण राजयोग का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. बुधवार और शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें. 

9.

9/10

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए उन्हें सफेद मिठाई या चावल की खीर का भोग लगाएं. इसके अलावा, 'ऊं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नमः' मंत्र का जाप करना आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ा सकता है.

10

10/10

{Disclaimer: यह खबर ज्योतिष पर आधारित है. ज्योतिष पर आधारित मान्यताओं की न्यूज तक(newstak.in) पुष्टि नहीं करता है.}