उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे पर सफर करना पड़ेगा महंगा, यूपीडा ने जारी की नई दरें, जानें कहां कितना देना होगा टोल!

ADVERTISEMENT

google news
1

1/6

उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल की रात के बाद एक्सप्रेस-वे पर सफर कर अब महंगा हो गया है. अब राज्य के एक्सप्रेस-वे पर सफर करने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे, जिसका सीधा असर जेब पर पड़ेगा. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी यूपीडा ने सभी एक्सप्रसे-वे पर लगने वाले टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है.
 

2

2/6

नए रेट के मुताबिक अलग-अलग तरह के वाहनों पर 5 रुपए से लेकर 85 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. यूपीडा ने नए रेट को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है और उनका कहना है कि यह बढ़ोतरी एक्सप्रेस-वे के मेंटेनेंस(रखरखाव), संचालन और महंगाई समेत कई चीजों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इसमें छोटे वाहनों का टोल 5 रुपए महंगा किया गया है, जबकि भारी वाहनों के लिए 85 रुपए ज्यादा टोल देने होंगे.
 

3

3/6

पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे 

 

पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए कोई शुल्क नहीं बढ़ाया है, उन्हें पहले की तरह ही 350 रुपए देना होगा. वहीं कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को 700,  हल्के व्यवसायिक वाहन या मिनी बस को 1105, बस या ट्रक को 2240, भारी निर्माण वाहन(3-6 एक्सल) को 3430 और बड़े वाहन(ओवरसाइज वाहन) को 4400 रुपए टोल टैक्स देना होगा.
 

4

4/6

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सभी वाहनों के लिए टोल टैक्स बढ़ाया गया है. अब दोपहिया और तिपहिया वाहनों को 330 की जगह 335 रुपए देना होगा. वहीं कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को 675,  हल्के व्यवसायिक वाहन या मिनी बस को 1065, बस या ट्रक को 2150, भारी निर्माण वाहन(3-6 एक्सल) को 3290 और बड़े वाहन(ओवरसाइज वाहन) को 4230 रुपए देने होंगे.
 

5

5/6

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे

 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर टू और थ्री व्हीलर को राहत दी गई है और कोई शुल्क नहीं बढ़ाया गया है. उन्हें पहले की तरह 315 रुपए ही देने होंगे. इसके अलावा कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को 635, हल्के व्यवसायिक वाहन या मिनी बस को 1000 रुपये, बस और ट्रक को 2025, भारी निर्माण कार्य मशीन को 3100 और ओवर साइज्ड वाहन को 3980 रुपए देने होंगे.
 

6

6/6

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे

 

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर को 145, कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को 295, हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस को 440, बस और ट्रक को 845, भारी निर्माण कार्य मशीन को 1345 और ओवर साइज्ड वाहन को 1755 रुपए टोल टैक्स देना होगा.