कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जिन्हें बनाया गया अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO, जानिए उनके बारे में

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/6

Who Is Air Marshal Jitendra Mishra: अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ ने नाम का ऐलान हो गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. जितेंद्र मिश्रा ने करीब 39 साल से अधिक समय तक वायुसेना में अपनी सेवाएं दी हैं. वे भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट रहे हैं. 

2

2/6

आपको बता कि जितेंद्र मिश्रा ने 1 जनवरी 2025 को वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद ग्रहण किया था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस महत्वपूर्ण कमांड की अगुवाई की थी. जितेंद्र मिश्रा 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे. अपने करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ पदों पर कार्य किया.

3

3/6

इसके साथ ही वे एक फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट (ASTE) में चीफ टेस्ट पायलट और दो फ्रंटलाइन एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं. इसके अलावा वे डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन्स) और (डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइज़ेशन व ट्रेनिंग) जैसे बड़े पदों पर तैनात रहे.

4

4/6

जितेंद्र मिश्रा नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA (पुणे), एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल (बेंगलुरु), एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (यूएसए) और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज (यूके) के पूर्व छात्र रहे हैं. उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें नई दिल्ली में डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 (फेज-II) के दौरान 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' से भी नवाजा था.

5

5/6

आपको बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट में पहले सीईओ पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे. जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया और 3 नामों का लिफाफा अध्यक्ष को सौंपा, जिसके बाद जितेंद्र मिश्रा का नाम तय हुआ.

6

6/6

नई व्यवस्था के तहत राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी बनाए गए हैं. दिल्ली के महेश भागचंदका को ट्रस्टी बनाया गया है, जिन्हें अशोक सिंघल का रिश्तेदार बताया जाता है. वहीं, शिकोहाबाद की निर्मला यादव और अयोध्या के मदन मोहन पांडेय भी नए ट्रस्टी बने हैं. मदन मोहन पांडेय हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के वकील रह चुके हैं. तीनों नए ट्रस्टी राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए. चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे और विमलेंद्र मोहन के निधन के बाद ट्रस्ट में तीन पद रिक्त हुए थे.