308 टायर, 10 KM की रफ्तार... विशाल मशीन लेकर उड़ीसा से चला ट्रक, रास्ते में उठाए 17 पुल, जानें UP में किस जिले में जा रहा है?
Viral Truck 308 Wheels News: सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा 308 पहियों वाला 'वायरल ट्रक' अब उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंच गया है. बेल्जियम से आई विशालकाय साइकिलाइजेशन रिएक्टर मशीन को लखीमपुर खीरी के बलरामपुर शुगर मिल ले जाया जा रहा है. इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
ADVERTISEMENT

बेल्जियम से यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला वायरल ट्रक
Viral Truck 308 Wheels News: सोशल मीडिया पर इन दिनों जिस एक चीज़ ने सबसे ज्यादा सनसनी मचाई हुई है, वह है 308 (अब 260) टायरों वाला एक विशालकाय ट्रक. यह महाकाय ट्रक और उस पर लदी विशाल मशीन जहां से भी गुजर रही है, वहां उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ रहा है. बेल्जियम से शुरू हुआ इसका सफर अब उत्तर प्रदेश के चंदौली तक पहुंच चुका है और इसकी अंतिम मंजिल लखीमपुर खीरी है.
