UP: आलू चोरी होने पर शराबी ने बुलाई पुलिस, फिर जो हुआ वो सोशल मीडिया पर जमकर Viral हो गया

दरअसल आलू चोरी हो गया या शराबी से कहीं छूट गया या शराबी ने आलू खरीदा ही नहीं था. इन सब बातों को लेकर जब पुलिस ने शराबी से सवाल पूछा तो शराबी ने कहा कि इसकी जांच करनी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पुलिस ने जो वीडियो बनाया वो सोशल मीडिया पर वायरल है.

point

लोग ये वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना पर चुटकी ले रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में दिवाली पर एक गजब का मामला सामने आया है. हरदोई जिले में छोटी दीपावली की रात में अचानक पुलिस को झटका लगा जब वो आलू चोरी के मामले में शिकायत करने वाले के पास पहुंची. यूपी पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची तो अपना सिर पीट लिया. शिकायत एक पाव आलू के चोरी होने की थी और शिकायतकर्ता कोई और नहीं बल्कि एक शराबी निकला.