बलिया की बहादुर बिटिया रागिनी को मिला 'आप' का साथ, सांसद संजय सिंह ने भिजवाई आर्थिक मदद और व्हीलचेयर, जल्द लगेगा कृत्रिम पैर

बलिया की बहादुर बिटिया रागिनी को आप सांसद संजय सिंह के निर्देश पर व्हीलचेयर और 25,000 रुपये की मदद दी गई. जल्द ही कानपुर एलिम्को में कृत्रिम पैर भी लगवाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AAP सांसद संजय सिंह के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

एक पैर के सहारे 400 मीटर कूदकर स्कूल जाने वाली बलिया जिले की 7 वर्षीय बहादुर बिटिया रागिनी की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) आगे आई है. उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पार्टी प्रतिनिधियों ने रागिनी के घर पहुंचकर उसे व्हीलचेयर, बैसाखी, अध्ययन सामग्री (कॉपी-कलम) और 25,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता सौंपी.