UP में बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ AAP की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा में उमड़ा रहा जनसैलाब

संजय सिंह की अगुवाई में अयोध्या से निकली “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा तीसरे दिन भी उमड़ते जनसैलाब के साथ आगे बढ़ी. बेरोजगारी, पेपर लीक, आरक्षण और सामाजिक अन्याय के मुद्दों पर लोग खुलकर सड़क पर उतरते दिखे, जिससे यात्रा जनआंदोलन का रूप ले रही है.

ADVERTISEMENT

Sanjay Singh UP Padyatra
Sanjay Singh UP Padyatra
google news

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी की पदयात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जनता का जबरदस्त समर्थन मिला. “रोज़गार दो- सामाजिक न्याय दो” नामक इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहें हैं. यात्रा की शुरुआत अयोध्या के बीकापुर से गई. वहीं शुक्रवार को यात्रा खजुरहट होते हुए सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंची. यहां पर सैंकड़ों लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया.