बेटी का नहाते वक्त बनाया था वीडियो...पिता ने ऐसे लिया बदला! सामने आई खौफनाक कहानी

Agra News Today: आगरा पुलिस ने 18 फरवरी 2024 को हुए ब्लाइंड मर्डर केस का राज खोल दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेटी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को मार डाला और शव को ड्रम में भरकर आग लगा दी थी.

ADVERTISEMENT

Agra News Today
Agra News Today
google news

Agra News Today: आगरा पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है. मामला 18 फरवरी 2024 का है. यहां राकेश नाम के एक युवक की उसके रिश्ते के फूफा ने हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी ने राकेश की बॉडी को सुनसान इलाके में आग लगा दी थी. अब इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी देवी राम को अरेस्ट कर लिया है. देवी राम ने खुलासा करते हुआ कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी की नहाते हुए फोटो खींच ली थी और वो इसके दम पर ब्लैकमेल कर रहा था. मामले में अब पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी देवी राम को अरेस्ट कर लिया है, जबकि इस उसका सहयोगी अभी भी फरार है.