पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को...आगरा में शख्स को पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमी संग मिलकर कर दिया ये बड़ा कांड
Agra news: आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी और साथियों संग मिलकर उस पर जानलेवा हमला कराया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सर्जरी करानी पड़ी.
ADVERTISEMENT

Agra news
Agra shocking incident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां थाना सिकंदरा क्षेत्र के रूनकता इलाके में एक शख्स को अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया. पीड़ित युवक का आरोप है कि पत्नी को ऐसा करने से राेकने पर रहा उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा गया और चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद लहूलुहान हालत में युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी सर्जरी हुई. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.