आगरा: जिस बच्ची को शहरभर में ढूंढते रहे परिजन और पुलिस, घर में ही आटे के कनस्तर में मिला उसका शव, फिर सामने आई खौफनाक सच्चाई

आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है. घर के अंदर आटे के कनस्तर में मिला शव कई सवाल खड़े कर रहा है. किराएदार पर लगे आरोप के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

Agra murder case
Agra murder case
google news

Agra murder case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां मंगलवार दोपहर से गायब एक 8 साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद बच्ची के शव को आटे के कनस्तर में छिपा दिया गया था. हत्या का आरोप पीड़ित परिवार के यहां किराए पर रहने वाले किराएदार सुनील पर लगा है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. वहीं, बच्ची के शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाने की कोशिश की. हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.