पति और गर्लफ्रेंड होटल में थे, तभी पहुंच गई पत्नी...नजारा देखकर खो बैठी आपा, फिर दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
Agra Hotel Husband Wife Girlfriend Viral Video: आगरा में पति, पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पति का पीछा करते हुए पत्नी होटल तक पहुंच गई और वहां जो देखा, उसके बाद विवाद सड़क तक आ गया. दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
ADVERTISEMENT

आगरा के होटल में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा
Agra Wife Caught Husband Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से पति-पत्नी और एक कथित गर्लफ्रेंड के बीच के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. दावा है कि यहां एक पत्नी ने अपने पति का पीछा करते हुए एक होटल तक जा पहुंच गई. यहां उसके अपने पति को उसकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया. इसके बाद होटल से शुरू हुआ ये विवाद देखते ही देखते सड़क तक जा पहुंच गया. होटल के बाहर दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई और एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे गए. इस पूरे हंगामे का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.