"बेटा सक्षम नहीं तो क्या हुआ, जेठ से संबंध बनाओ"...आगरा में सास ने वारिस के लिए बहू को दिया शर्मनाक प्रस्ताव
UP crime news: आगरा में शादी के बाद एक पढ़ी-लिखी CA महिला की जिंदगी में भूचाल आ गया. दरअसल, महिला ने अपने पति पर गंभीर बीमारी छिपाने का आरोप लगया है. महिला ने दावा कि सास ने वारिस की चाहत में उससे जेठ के संबंध बनाने काे कहा. महिला ने आरोप लगाया कि उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. अब मामले में महिला ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है.
ADVERTISEMENT

Agra News
Agra Crime news: आगरा से रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला की शादी धूमधाम से आगरा के एक शख्स से होती है. महिला खूब पढ़ी लिखी थी और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थी. लेकिन उसे इस बात की जरा सी भी भनक नहीं थी कि उसके पति और उसके ससुराल वालों ने उसके साथ एक बहुत बड़ा थोखा किया है. दरअसल, जिस पति के साथ महिला को अपना आगे का जीवन बितान था उसने पत्नी से अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या उससे छिपाई थी. जब महिला ने इस धोखे पर ससुराल वालों से सवाल किए, तो उनका असली चेहरा सामने आ गया.