देवर-भाभी के अवैध संबंधों का खौफनाक कहानी, 3 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी और छोटा भाई गिरफ्तार

आगरा के सुल्तानपुरा में देवर और भाभी के नाजायज संबंधों के विरोध पर भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक सोलू की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
3 पहले हुई थी शादी...पत्नी और छोटे भाई ने ले ली जान ?
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके में एक खेत के किनारे 25 वर्षीय युवक सोलू का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. शव पर चोटों के गहरे निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. जब पुलिस ने इस अंधे कत्ल की तफ्तीश शुरू की, तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया. इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने वाला कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक का सगा छोटा भाई और उसकी खुद की पत्नी निकले.