'4 साल पत्नी बनाकर रखा, फिर छोड़ दिया', आगरा में पुलिसवाले पर आरोप लगाकर युवती ने दी जान, आखिरी वीडियो से मचा हड़कंप
Agra Live in Relationship Case: आगरा में एक सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही युवती ने शादी का झांसा और शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने वीडियो वायरल कर सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

agra
Agra Live in Relationship Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने मौत को गले लगा लिया. आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का चार साल तक शोषण किया और बाद में मुकर गया. खुदकुशी से पहले युवती ने एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है.