आगरा में दामाद का मर्डर करने के लिए ससुर ने बेटी के संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान, 4 माह बाद खुला पूरा राज!

आगरा में पत्नी और ससुर ने मिलकर दामाद जितेंद्र की हत्या कर दी. जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर उसे शराब में सल्फास पिला दिया गया था. 4 महीने बाद आई बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

agra
agra
Google CTA

आगरा से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी और उसके ससुर ने मिलकर दामाद को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और उसे मौत की नींद सुला दिया. 4 महीने बाद आई बिसरा रिपोर्ट ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ.