आगरा में पति सुरेंद्र को मारकर पत्नी रूबी ने बाथरूम में दफनाया, 45 दिनों तक पुलिस को देती रही चकमा, फिर खुद यूं फंसी

आगरा के सिकंदरा में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने पति सुरेंद्र शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए उसने शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाकर ऊपर से प्लास्टर करवा दिया. वह 45 दिनों तक पुलिस और परिजनों को गुमराह करती रही, लेकिन शक होने पर सख्ती से हुई पूछताछ में यह खौफनाक राज खुल गया.

ADVERTISEMENT

agra
agra
Google CTA

Agra Ruby Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली महिला रूबी पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया. इसके बाद ऊपर से सीमेंट का फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को भनक तक न लगे. सबसे हैरानी की बात यह रही कि आरोपी महिला करीब 45 दिन तक उसी घर में रहती रही और पुलिस व परिजनों को पति की गुमशुदगी की कहानी सुनाती रही.