'मंदिर की वजह से पूरी सड़क डायवर्ट कर दी गई...', सीएम योगी के सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को नसीहत देने पर AIMIM नेता ने साधा निशाना

AIMIM Leader on Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर अब AIMIM नेता आसिम वकार ने तीखा हमला बोला है. आसिम वकार ने लखनऊ के मंदिरों और सड़क डायवर्जन का उदाहरण देते हुए योगी सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. जानिए सड़क पर नमाज विवाद में AIMIM नेता ने क्या कहा और किन मंदिरों का जिक्र किया.

ADVERTISEMENT

AIMIM Leader Statement on Yogi Adityanath
AIMIM Leader Statement on Yogi Adityanath
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को नसीहत दे दी. सीएम योगी ने साफ कहा कि सड़क चलने के लिए होता है और किसी के पास इसे रोकने का अधिकार नहीं है. जैसे ही योगी का बयान सामने आया, प्रदेश की राजनीति में मानो उबाल आ गया है. अब इस मामले में AIMIM नेता आसिम वकार ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम को साफ-साफ बोलना चाहिए कि आप मुसलमानों के मुख्यमंत्री नहीं है, आप हिन्दुओं के मुख्यमंत्री हैं. साथ ही उन्होंने लखनऊ शहर के अंदर दो ऐसे मंदिरों का जिक्र किया जिसकी वजह से सड़क डायवर्ट करनी पड़ी. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.