अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहे अमर्यादित शब्द? विवाद बढ़ा तो अब सफाई में ये कहने लगे यूपी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

Ajay Rai viral video: यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का एक कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. जानिए महोबा दौरे के दौरान क्या हुआ, भाजपा ने कैसे घेरा और अजय राय ने सफाई में क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Ajay Rai viral video
Ajay Rai viral video
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में अपने बयानों की वजह से मशहूर अजय राय एक बार फिर चर्चा में आ गए है. यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने महोबा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है. अब उनका वीडियो के कारण उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है और भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया है. हालांकि, जैसे ही विवाद बढ़ तो अजय राय ने इस वीडियो को लेकर सफाई भी दे दी है.