आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफ़ी, क्या फिर खुलेगा BSP का दरवाज़ा या हमेशा के लिए अलग हुई राहें?

बसपा से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती को अपनी प्रेरणा व गुरु बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और पार्टी में सेवा का एक और मौका मांगा है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बसपा सुप्रीमो उन्हें दोबारा पार्टी में वापस शामिल करेंगी या उनकी वापसी के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.

ADVERTISEMENT

मायावती- आकाश आनंद
मायावती- आकाश आनंद
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जारी सियासी उठापटक के बीच आकाश आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी प्रमुख मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. पार्टी से बाहर किए जाने के बाद आकाश आनंद ने एक भावुक संदेश जारी कर मायावती को अपनी "राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ मां" बताया.