बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने BJP को घेरा, बोले-अदृश्य लोगों का बजट

Akhilesh Yadav on Budget 2026: केंद्रीय बजट पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने BJP सरकार को आड़े हाथों लिया. अखिलेश ने बजट को ''अदृश्य लोगों'' के लिए बताया, जबकि डिंपल यादव ने कहा कि इसमें किसान, महिलाएं और आम जनता पूरी तरह नजरअंदाज कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Dimple Yadav on Budget 2026
Akhilesh Yadav and Dimple Yadav on Budget 2026
google news

Budget 2026 reaction: बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने BJP सरकार को जमकर घेरा. अखिलेश यादव ने एक तरफ जहां बजट को अदृश्य लोगों वाला बता दिया वहीं डिंपल यादव ने साफ कह दिया कि बजट ने पूरी तरह से निराश किया है. बजट में कुछ भी नहीं है. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा- ''बीजेपी से कोई उम्मीद मत करिए..कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बीजेपी काम करती है.